दर्दनाक हादसा, रेत भरने गए टिप्पर चालक की दरिया में डूबने से मौ;त

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 09:40 AM

tragic accident

विधानसभा हलका अधीन आते मकौड़ा पत्तन की चक राम सहाय खड्ड पर एक टिप्पर चालक रेत भरने जा रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह दरिया में गिरने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : विधानसभा हलका अधीन आते मकौड़ा पत्तन की चक राम सहाय खड्ड पर एक टिप्पर चालक रेत भरने जा रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह दरिया में गिरने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी हरबंस नल ने बताया कि जोगा सिंह पुत्र राजविंदर सिंह निवासी सराय थाना अजनाला जिला अमृतसर ग्रामीण ने बताया कि उसका भाई हरमनप्रीत सिंह (24) ट्रक पर सवार होकर चक राम सहाय पवन सिंह की खड्ड से रेत लेने आया था।

जब वह मुंह-हाथ धोने के लिए रावी दरिया में गया और अचानक पैर फिसल गया और दरिया में गिर गया। उसनेने अपने भाई को बचाने के लिए दरिया के किनारे लाने की कोशिश की और वहां मौजूद दो पोकलैन मशीन ऑपरेटरों से अपनी मशीनें आगे बढ़ाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने अपनी मशीनें आगे नहीं बढ़ाईं और करीब 10/15 मिनट बाद अपनी पोकलैन मशीन दरिया से बाहर निकाल कर ले गए और उसके भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई। बयान देने वाले के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जद्दोजहद के बाद शव दरिया से ढूंढ कर बाहर निकाला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!