नाजायज शराब सहित महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 21 Oct, 2024 04:16 PM

woman arrested with illicit liquor

थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 18 हजार एम.एल.नाजायज शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी) : थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 18 हजार एम.एल.नाजायज शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गशत संदिगध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सदर नवांशहर से लंगडोआ बाईपास की ओर जा रही थी कि पुराने रोड पर एक महिला बजनदार प्लास्टिक का थैला उठाए दिखाई दी। जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा थैला नीचे रख कर वहा से खिसकने का प्रयास करने लगी। 

महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से काबू करके जब थैले की जांच की तो उसमें से 18 हजार एम.एल. (24 बोतल) नाजायज शराब बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान ऊषा रानी उर्फ भोली निवासी लंगडोआ के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार महिला पर पहले भी एन.डी.पी.एस. तथा एक्साइज एक्ट के 7 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ एक्साइज एक्ट तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!