पत्नी के अवैध संबंधों ने बनाया कातिल, पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Jul, 2021 12:27 PM

wife s illicit relations made a murderer

बीती रात मलोट-फाजिल्का रोड पर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार और बाकी साथियों के साथ मिल कर नौजवान का कत्ल कर दिया। सदर मलोट पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर तीन व्यक्तियों और....

मलोट (जुनेजा): बीती रात मलोट-फाजिल्का रोड पर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार और बाकी साथियों के साथ मिल कर नौजवान का कत्ल कर दिया। सदर मलोट पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर तीन व्यक्तियों और उनके करीब आधी दर्जन अज्ञात साथियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर दिया है। केवल सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी आलमवाला ने सदर मलोट पुलिस को दर्ज बयानों में कहा है कि वह अपने मौसी के लड़के सतवीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। सतवीर सिंह के पीछे मुदई का लड़का पुशपिन्दर सिंह उर्फ बब्बू बैठा था।

वही मलोट के नज़दीक जस्सी अपने रिश्तेदारों प्रीत और अजय गुरसवेक सिंह निवासी आलमवाला के साथ कृपाण ले कर रुके हुए थे। उनके साथ 5-6 अज्ञात व्यक्ति थे, जिन्होंने बेसबॉल पकड़े हुए थे। उक्त व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल रोक कर पुष्पिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया और उसे जख्मी कर मौके से फ़रार हो गए, जिसको अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने ने बताया कि जस्सी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक पुष्पिंदर के अवैध संबंध हैं। मामले पर सदर मलोट पुलिस ने मुदई के बयानों पर उक्त मुलजिमों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!