मुंह-बोले भाई की शर्मनाक हरकत, WhatsApp मैसेज भेज खेलता था "खेल"...

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2024 04:06 PM

whatsapp fraud

भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,

लुधियाना: लुधियाना में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डेहलों की रहने वाली एक महिला को एक व्यक्ति ने मुंहबोली बहन बना लिया। फिर उस पर गलत नजर रखने लगा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। 

इसके साथ ही उसे गलत मैसेज भेजकर परेशान करने के साथ-साथ धमकाने लगा। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी हरमिंदर सिंह चीमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने अपने बेटे को विदेश भेजना था, इसलिए उसने हरविंदर सिंह से इस बारे में बात की। उसने हरविंदर सिंह को भाई बनाया हुआ था। 

हरविंदर सिंह की मदद से उसने अपने बेटे को विदेश भेज दिया था, मगर बाद में आरोपी उसी पर गलत नजर रखने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लग गया था। आरोपी से उसे काफी परेशान कर रखा था। उसके व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेज कर आरोपी उसे धमका रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!