चंडीगढ़ वासियों के लिए राहत भरी खबर, आज से 5 दिन तक प्री-मॉनसून की बौछारें

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2022 11:11 AM

weather update

कुछ दिन से नमी और उमस ने परेशान किया हुआ है, लेकिन बुधवार से शहर में प्री-मॉनसून की दस्तक शुरू होने जा रही है।

चंडीगढ़(पाल): कुछ दिन से नमी और उमस ने परेशान किया हुआ है, लेकिन बुधवार से शहर में प्री-मॉनसून की दस्तक शुरू होने जा रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिन शहर में बारिश के आसार हैं। डायरैक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार और वीरवार को प्री-मॉनसून की शुरूआत होने वाली है। अभी तक जो फोरकास्ट देखा गया है उसके अनुसार 30 जून या पहली जुलाई को मॉनसून दस्तक देने वाला है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार मानसून कई सालों के मुकाबले अच्छा रहेगा। बारिश ज्यादा रहने की संभावना है।  डायरैक्टर ने बताया कि मॉनसून नॉर्थ इंडिया के काफी हिस्से को पार चुका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कुछ हिस्से अगले दो दिनों में कवर हो जाएगा। तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम 31.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा।

अगले 5 दिनों में 32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
डायरेक्टर के ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर का दिन के पारे में इजाफा देखा जा रहा है जोकि बारिश से पहले होता है लेकिन अब जबकि बारिश शुरू होने वाली है तो ऐसे में तापमान में अच्छी गिरावट देखी जाएगी। केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिन शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री ता रिकार्ड हो सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
बुधवार को आसमान में बदल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की सम्भावना। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री। वीरवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार। दिन का अधिकतम 33 डिग्री। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री। शुक्रवार को भी बारिश के आसार। दिन का पारा 32 डिग्री। न्यूनतम तपमान 28 डिग्री रह सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!