Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2022 05:08 PM

1970 से लेकर 2022 तक यह पहला अवसर है जब मई महीने के दौरान अधिकतम तापमा
लुधियाना( सलूजा): 1970 से लेकर 2022 तक यह पहला अवसर है जब मई महीने के दौरान अधिकतम तापमान का पारा 26 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ हो। इस तरह आज 52वर्ष का रिकार्ड टूट गया।
यह दावा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी मौसम विभाग की प्रभारी डॉ.पी के किंगरा ने करते हुए बताया कि यदि न्यूनतम तापमान के पारे की बात करे तों आज जितना न्यूनतम तापमान लुधियाना में 20.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ है,वह आज से 10 वर्ष पहले 2012 में रहा था। जब कि 2019 में न्यूनतम तापमान का पारा 19.4 डिग्री सैल्सियस रहा। आज से कुछ दिन पहले की बात करे तों स्थानीय शहर के लोग 45.5 डिग्री सैल्सियस तापमान के बीच अपने आपको झुलसते हुए महसूस करने लग पड़े थें। लू का प्रकोप इतना था कि कोई भी घर से बाहर कदम रखने से पहले घबराता था। लेकिन तापमान के पारे में भारी गिरावट की वजह से मौसम सुहावना बन गया और अब ऐ सी की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही। लुधियाना में आज 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई। उसके बाद मौसम साफ हो गया और सुर्य देवता अपने रंग में लौट आए। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 72फीसदी व शाम को नमी की मात्रा 62 फीसदी रही।
पीएयू मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
आने वाले दिनों में मौसम किस तरह का रहेगा को लेकर पीएयू मौसम विभाग की तरफ से बुलेटिन जारी किया गया है। जिसके तहत मैदानी इलाको में अधिकतम तापमान का पारा 30 से 39 डिग्री सैल्सियस के बीच जब कि न्यूनतम पारा 19 से 25 डिग्री सैल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 55 से 86फीसदी और शाम को नमी की मात्रा 28 से 56फीसदी के बीच रहने की संभावना है। इसी के साथ ही कृषि माहिरों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों को पानी लगाने की सलाह दीं है।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पीएयू मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान लुधियाना व आस पास के इलाको में मौसम का मिजाज खुश्क रहने की संभावना है।