Vrindavan Incident : हादसे में बचे लविश कालड़ा का दर्दनाक खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2026 10:08 AM

vrindavan incident

पिछले शुक्रवार को जहां वृंदावन बोट हादसे में जगराओं और लुधियाना के 13 लोगों की मौत हो गई।

जगराओं (मालवा): पिछले शुक्रवार को जहां वृंदावन बोट हादसे में जगराओं और लुधियाना के 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं बोट पर सवार और उसके क्रू मैंबरों के साथ बचे जगराओं के युवक लविश कालड़ा ने पुल पर चढ़कर जान बचाई।

लविश ने बताया कि यह हादसा बोट चालक की लापरवाही और पुल पर काम कर रहे मजदूरों की गलती से हुआ। यात्रियों ने बोट चालक को कहा था कि आगे पुल है, तुम बोट घुमा लो लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं सुनी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी और बोट में तय संख्या से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसकी वजह से बोट पुल से टकराकर पानी में गिर गया, जिससे यात्री पानी में बह गए। इस दौरान वह किसी तरह पुल पर चढ़ गए जिससे उनकी जान बच गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!