पंजाब के 3 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, चुनाव आयोग ने दिया था आदेश

Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2021 10:03 AM

voting starts in patiala

पटियाला के नगर कौंसिल पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर मंगलवार सुबह पुनर्मतदान 8 बजे से शुरू हो चुका है।

पटियाला: पटियाला के नगर कौंसिल पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर मंगलवार सुबह पुनर्मतदान 8 बजे से शुरू हो चुका है। इसके चलते लोग सुबह ही लाईनों में लग गए और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। 

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला के नगर परिषद पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने के आदेश दिए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला जिले के पातड़ां के रिटर्निंग ऑफिसर ने वार्ड नं. 8 के बूथ नं. 11 में मतदान दौरान ई.वी.एम. को नुक्सान पहुंचाने संबंधी सूचना भेजी थी। इसी तरह समाना हलके के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी वार्ड नं. 11 के बूथ नं. 22 और 23 में ई.वी.एम. को नुक्सान पहुंचाने संबंधी सूचना भेजी थी। 

PunjabKesari

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आयोग ने तीनों बूथों और स्टेट इलैक्शन कमिशन एक्ट, 1994 की धारा 59(2)(ए) के अधीन पहले डाली वोटों को रद्द करते हुए नए सिरे से मतदान करवाने के आदेश दिए हैं। तीनों बूथों पर अब 16 फरवरी को प्रात:काल 8:00 से 4:00 बजे तक फिर से मतदान होगा और गिनती 17 फरवरी को होगी।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!