नीटू शटरां वाला की बेटी के सड़क हादसे की CCTV footage  आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2019 10:10 AM

घटना का सी.सी.टी. फुटेज सामने आया है, जिसमें  हादसे का कारण भी स्पष्ट हो गया।

जालंधर (वरुण/ सुधीर): टांडा रोड पर श्री देवी तालाब मंदिर के पास स्कूल से घर लौट रही नीटू शटरांवाला की बेटी ऑटो से गिरकर कार की चपेट में आ गई, जिसके मुंह व सिर से कार का अगला टायर निकल गया तथा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का सी.सी.टी. फुटेज सामने आया है, जिसमें  हादसे का कारण भी स्पष्ट हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि गड्ढे के कारण ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा दी और साक्षी ऑटो से सड़क पर आ गिरी। नीटू शटरांवाला ने कहा कि उसकी बेटी की जान दोनों ड्राइवरों के कारण गई है और वह दोनों को सख्त सजा दिलाने के लिए लड़ेगा। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार श्री देवी तालाब मंदिर की बैक साइड में रहने वाले नीटू शटरांवाला की बेटी साक्षी (9) लब्बू राम दोआबा स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्र है। सोमवार को हर रोज की तरह स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने भाई के साथ ऑटो में घर जा रही थी। ऑटो में कुल 4 बच्चे थे। दोपहर 1.40 बजे जैसे ही ऑटो श्री देवी तालाब मंदिर के पास पहुंचा तो सड़क पर बने गड्ढे के कारण ऑटो वाले ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद वह जंप खाकर सड़क पर आ गिरी और सामने से आ रही कार का अगला टायर उसके सिर व मुंह से निकल गया। खून से लथपथ हुई साक्षी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कैपीटोल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना स्कूल से नीटू शटरांवाला को मिली जिसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे।

PunjabKesari

कुछ ही समय बाद कैपीटोल अस्पताल के डाक्टरों ने जवाब दे दिया और बच्ची को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज दौरान साक्षी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हैड इंजरी के कारण उसकी मौत हुई। उधर, थाना-3 की पुलिस ने नीटू शटरांवाला के बयानों पर ऑटो चालक कपिल पुत्र राज बहादुर निवासी अर्जुन नगर व कार चालक प्रैस रिपोर्टर हिमांग पुत्र गगनदीप निवासी ग्लोब कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हिमांग दिल्ली से प्रकाशित होने वाली एक अखबार में काम करता है। थाना-& के प्रभारी रेशम सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है।  

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!