भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, पटवारी खिलाफ की ये सख्त कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 22 Oct, 2024 05:51 PM

vigilance bureau s action against corruption

यह मामला श्री मुक्तसर साहिब शहर के निवासी धर्मजीत सिंह बेदी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई शिकायत की पड़ताल उपरांत दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फाजिल्का की तहसील जलालाबाद के माल हलका चक्क जानीसर में तैनात एक माल पटवारी गुरदीप सिंह के खिलाफ 3,000 रुपए रिश्वत की मांगने और लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त माल पटवारी के खिलाफ यह मामला श्री मुक्तसर साहिब शहर के निवासी धर्मजीत सिंह बेदी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई शिकायत की पड़ताल उपरांत दर्ज किया गया है।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि उक्त आरोपी ने आवेदक शिंदर कौर निवासी श्री मुक्तसर साहिब से जमाबंदी की  प्रतियां देने के बदले में 5,000 रुपये की मांग की थी। इसी के चलते 4,000 रुपए बतौर रिश्वत के तौर पर हासिल किए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के संबंध में पटवारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था और उक्त एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस जांच के बाद उक्त आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!