हाई-प्रोफाइल केस में UP पुलिस की पंजाब में दबिश, आरोपी हुआ नदारद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 08:07 PM

up police raid punjab accused in high profile case goes missing

लाखों रुपए कीमत के लोहे से भरा ट्रक-ट्राला गायब करने के आरोप में थाना मुरापांडे (जिला मुरादाबाद-उत्तर प्रदेश) की पुलिस सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपी की तलाश में समाना पहुंची और आरोपी घर पर न मिलने पर उसके समाना स्थित घर पर...

समाना (शशिपाल, अशोक): लाखों रुपए कीमत के लोहे से भरा ट्रक-ट्राला गायब करने के आरोप में थाना मुरापांडे (जिला मुरादाबाद-उत्तर प्रदेश) की पुलिस सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपी की तलाश में समाना पहुंची और आरोपी घर पर न मिलने पर उसके समाना स्थित घर पर अदालती नोटिस लगाकर एक माह के समय में माननीय अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया। उनके साथ सिटी पुलिस समाना के मुखिया इंस्पैक्टर विनरप्रीत सिंह भी थे।

मामले के जांच अधिकारी मुरापांडे थाना के सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि थाना में विमल भाटिया पुत्र बीरभान निवासी मलकाना के खिलाफ केस दर्ज है, जिसके अनुसार हरियाणा के एक ट्रक-ट्राला पर ड्राइवर के तौर पर कार्यरत आरोपी ने एक साल से अधिक समय पहले पश्चिम बंगाल से 40 लाख रुपए कीमत का लोहा गाजियाबाद लाने हेतु 60 लाख रुपए कीमत के ट्रक-ट्राला में लोड किया परंतु वह अपने गंतव्य पर न पहुंचकर ट्रक-ट्राला व लोहा समेत रास्ते में ही गायब हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल दौरान बीरान स्थान पर खड़ा किया ट्रक-ट्राला और कबाड़ियों से 20 लाख रुपए कीमत का लोहा भी बरामद कर लिया परंतु 20 लाख रुपए कीमत का लोहा अभी बरामद करना शेष है। मुकद्दमे के संबंध में माननीय अदालत में पेश न होने कारण आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं जिसका नोटिस उसके मलकाना स्थित घर पर लगा दिया गया। अधिकारी के अनुसार नियत समय पर भी अदालत में उपस्थित न होने पर आरोपी के घर की कुर्की भी की जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!