पंजाब दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, श्री दरबार साहिब में होंगे नतमस्तक
Edited By Kalash,Updated: 13 Feb, 2022 10:27 AM

पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों को लेकर जहां अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता अमृतसर आ रहे हैं, वहीं केंद्रीय
अमृतसर : पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों को लेकर जहां अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता अमृतसर आ रहे हैं, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुरु नगरी में पहुंचकर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह पहले अलग-अलग स्थानों पर हो रही चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और बाद दोपहर श्री हरिमंदिर साहिब के अलावा वाल्मीकि मंदिर रामतीर्थं व अन्य धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह एयरपोर्ट पहुंचकर शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके अलावा मथुरा की मैंबर पार्लियामेंट हेमा मालिनी की गुरु नगरी में पहुंचने की सूचना भी प्राप्त हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here