Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 11:16 PM

फगवाड़ा में साइकिल पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
फगवाड़ा: फगवाड़ा में साइकिल पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना फगवाड़ा के शुगर मिल चौक की है, जहां आज सुबह एक बुजुर्ग साइकिल पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
पहले हादसे के बाद शुगर मिल चौक पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इसी दौरान जाम में फंसे एक ट्रक और कार के बीच भी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लुधियाना से फगवाड़ा की ओर आ रहा ट्रक जाम के कारण अचानक रुका और इसी दौरान उसने एक कार को साइड मार दी।
हालांकि दूसरे हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों घटनाओं के चलते इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) की टीम ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।
