जम्मू-कश्मीर के पीड़ित परिवारों के लिए भिजवाई 553वें ट्रक की राहत सामग्री

Edited By swetha,Updated: 29 Jan, 2020 08:18 AM

truck relief material

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान की शह में चलाए जा रहे आतंकवाद की तपिश सहन करने वाले परिवारों तथा सीमा पार से की जाती गोलीबारी कारण प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा 20 वर्षों से एक विशेष राहत मुहिम...

जालंधर(जोगिंद्र संधू): जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान की शह में चलाए जा रहे आतंकवाद की तपिश सहन करने वाले परिवारों तथा सीमा पार से की जाती गोलीबारी कारण प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा 20 वर्षों से एक विशेष राहत मुहिम चलाई जा रही है।

पत्र समूह के मुख्य सम्पादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम के दौरान अब तक सैंकड़ों ट्रकों की सामग्री हजारों जरूरतमंदों को मुहैया करवाई जा चुकी है। इसी सिलसिले में गत दिनों 553वें ट्रक की राहत सामग्री सांबा सैक्टर के साथ संबंधित विभिन्न सीमावर्ती गांवों के परिवारों के लिए भिजवाई गई थी। इस बार की राहत सामग्री का योगदान श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क, महारानी झांसी रोड, सिविल लाइन, लुधियाना द्वारा दिया गया था। इस पवित्र कार्य में संस्था के प्रमुख संत अश्विनी बेदी जी महाराज ने अहम योगदान दिया। इसके अलावा रमणीक बेदी, रामेश्वर गुप्ता, राजन कपूर तथा अंजू कपूर ने भी विशेष सहयोग दिया।

श्री विजय कुमार चोपड़ा जी द्वारा लुधियाना से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए इस ट्रक की सामग्री में सॢदयों की ऋतु को ध्यान में रखते हुए 300 रजाइयां शामिल थीं। ट्रक रवाना करते समय अजय बांसल, मधु बजाज, पंकज गुप्ता, वरिंद्र जैन, अश्विनी जोशी, राम शौरी, पंजाब केसरी के प्रतिनिधि शाम शौरी, जालंधर के कांग्रेस नेता सुदेश विज तथा अन्य गण्यमान्य मौजूद थे। 
पंजाब केसरी की राहत टीम के प्रमुख योग गुरु वरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में सामग्री के वितरण के लिए जाने वाले सदस्यों में सांबा के समाज सेवी जंगवीर सिंह, रामगढ़ के भाजपा नेता सर्बजीत सिंह जौहल, सांबा से पंजाब केसरी के प्रतिनिधि अजय कुमार तथा अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!