सेंट्रल जेल में जबरदस्त गैंगवार, गैंगस्टरों बीच हुई खूनी झड़प

Edited By Urmila,Updated: 01 Jan, 2023 12:17 PM

tremendous gang war in central jail bloody clash between gangsters

जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि कैदी हरप्रीत सिंह और दोषी अमित चाम्बी जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद थे।

फिरोजपुर (कुमार, सन्नी) : फिरोजपुर के सेंट्रल जेल में बीती शाम हाई सिक्योरिटी जोन में बदमाशों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट के दौरान दोषी अमित चाम्बी और एक अन्य कैदी हरप्रीत सिंह दोनों घायल हो गए। घायल हुए दोनों  कैदी अमृतसर के रहने वाले है। घायल कैदियों को थाना सिटी पुलिस द्वारा केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बता दें कि घायल कैदी व गैंगस्टर पर हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। इस बारे में बात करते हुए हवालाती अमित ने कहा कि वह जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद था। इस दौरान कई कैदी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह को पीटने लगे। जब मैं उसे बचाने गया तो उक्त कैदियों ने उस पर भी हमला कर दिया और वे दोनों घायल हो गए।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि कैदी हरप्रीत सिंह और दोषी अमित चाम्बी जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद थे। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी जोन में इन दोनों का अन्य बंदियों से झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों गंभीर घायल हो गए। एस.एच.ओ. ने बताया कि रंजिश के चलते सभी आपस में भिड़ गए थे। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें सिर और नाक पर काफी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!