जिला कपूरथला में कुल 65.7 प्रतिशत वोटिंग, पहली बार वोट देने वालों में दिखा उत्साह

Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2022 02:42 PM

total 65 7 percent voting in district kapurthala

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह पोलिंग बहुत कम रफ्तार के साथ होती देखी गई। बेशक चुनाव आयोग ने पोलिंग

कपूरथला (महाजन): विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह पोलिंग बहुत कम रफ्तार के साथ होती देखी गई। बेशक चुनाव आयोग ने पोलिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का रखा हुआ था पर जैसे-जैसे समय बीतता गया, उसी तरह पोलिंग प्रक्रिया में तेजी आती गई। दोपहर 3 बजे तक कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में 46.3 प्रतिशत से अधिक पोलिंग हुई, जबकि सबसे ज्यादा पोलिंग सुलतानपुर लोधी में 55.09 प्रतिशत पोलिंग दर्ज हुई।

यह भी देखा गया कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता और वर्कर पहले की तरह बूथ स्तर पर कार्यशील नहीं दिखाई दिए। बूथों के बाहर भी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से वोटरों को लुभाने के लिए कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा था। सभी बूथों पर सुरक्षा के प्रबंध सख्त नजर आए और कहीं भी कोई घटना नजर नहीं आई। बेशक 3 बजे तक जिला कपूरथला में 46.3 प्रतिशत वोटिंग हुई पर सुबह से वोटिंग कम रफ्तार के साथ हुई। जिला कपूरथला में कुल वोटिंग 65.7 प्रतिशत हुई।

गौरतलब है कि जहां वोटरों ने अपने वोट के हक का इस्तेमाल उत्साह के साथ की, वहीं पहली बार वोट देने वाले लड़के-लड़कियों में वोट के लिए भारी उत्साह नजर आया। जिन लड़के-लड़कियों ने पहली बार वोट दी उन्हें प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिए गए।

वोटिंग को लेकर सुरक्षा के थे पूरे प्रबंध
चुनाव आयोग के आदेशों पर पोलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयत्न किए गए थे। पोलिंग प्रक्रिया शुरू होने पर अंतिम समय तक ऐसी कोई भी घटना देखने को नहीं मिली, जिससे कि चुनाव प्रक्रिया में कोई विघ्न पड़े। इसके इलावा पोलिंग स्टेशनों पर आने वाले बुजुर्गों और अंगहीनों के लिए विशेष तौर पर जो इंतजाम किए गए थे। इसके इलावा पोलिंग स्टेशनों पर आने वाले दूल्हे और दुल्हन को पहल के आधार पर वोट देने का मौका दिया गया। 

सेल्फी प्वाइंट पर लड़के-लड़कियों ने ली सेल्फियां
चुनाव आयोग के आदेशों पर जिलो में सभी पोलिंग स्टेशनों पर ‘शेरा’ सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने पोलिंग स्टेशनों का जायजा लेने के बाद इन सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। इसके इलावा कई लड़के-लड़कियों ने विकटरी का निशान बनाते हुए ‘शेरा’ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड करके वोट के अधिकार का प्रयोग करने का संदेश सभी को दिया।

24 मॉडल पोलिंग बूथ और 20 बूथें पर सिर्फ महिला स्टाफ रहा तैनात
वोटरों में उत्साह पैदा करने के लिए चुनाव आयोग के आदेशों पर जिले में 24 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए। इन मॉडल पोलिंग बूथों पर चुनाव मित्रों की तरफ से नये वोटरों का फूलों के साथ स्वागत किया गया। इसके इलावा वोटरों के बैठने, पीने वाले पानी, रंगोली, पंडाल आदि भी लगाए गए, जो कि वोटरों को काफी आकर्षित कर रहे थे। इसके इलावा जिलो में 20 ऐसे भी पोलिंग बूथ बनाए गए। जिन पर सिर्फ महिलाएं ही तैनात थी। चारों विधानसभा हलके कपूरथला, फगवाड़ा, भुलत्थ और सुलतानपुर लोधी में 5-5 ऐसे बूथ बनाए गए। ऐसे पोलिंग बूथों को पिंक बूथ का नाम दिया गया था, जो कि पिंक रंग के गुब्बारों के साथ सजे हुए थे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!