पति से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jan, 2022 10:30 PM

tired of her husband the woman took this dreadful step

लव मैरिज करवाना एक महिला के लिए परेशानी का संयोग बन गया। महिला ने पति से तंग आकर चौथी मंजिल से छलांग मार कर खुदकुशी कर ली। थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने मृतका के भाई सन्दीप के बयानों पर मुलजिम पति मनीष कुमार खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला...

लुधियाना (बेरी): लव मैरिज करवाना एक महिला के लिए परेशानी का संयोग बन गया। महिला ने पति से तंग आकर चौथी मंजिल से छलांग मार कर खुदकुशी कर ली। थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने मृतका के भाई सन्दीप के बयानों पर मुलजिम पति मनीष कुमार खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सन्दीप कुमार ने बताया कि मृतका खुशबू ने 3 साल पहले मनीष के साथ लव मैरिज की थी। सारा परिवार उसके विवाह खिलाफ था। इसलिए विवाह के बाद उनकी बोलचाल कुछ कम थी परन्तु उनको पता लगा कि विवाह के कुछ समय बाद ही मनीष उसकी बहन को परेशान करने लग गया था।

मनीश शराब पीने का आदी था, जोकि रोजमर्रा की शराब पीकर आता और उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। इससे पहले मनीष ने उसकी बहन को छत से धक्का देने की धमकी भी दी, जिस बारे खुदकुशी करने से पहले उसकी बहन ने फोन कर बताया था। अब जब उसकी बहन मारपीट बर्दाश्त न कर सकी तो परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। उधर ए.एस.आई. सुखविन्दर सिंह ने बताया कि मुलजिम मुनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Mumbai Indians

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!