शराबी पति के जुल्मों से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2026 09:47 AM

married woman dies by suicide after alleged abuse by alcoholic husband

घरेलू कलह और पति की प्रताड़ना के चलते एक और विवाहिता द्वारा आत्मघाती

लुधियाना(राज): घरेलू कलह और पति की प्रताड़ना के चलते एक और विवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है। शराब की लत और आए दिन की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी पति विजय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के पिता रामनाथ ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनकी छोटी बेटी सोनी की शादी साल 2021 में विजय कुमार के साथ हुई थी। परिजनों को उम्मीद थी कि बेटी का घर खुशहाली से बसेगा, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया। पिता के अनुसार, उसका दामाद विजय कुमार शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में वह अक्सर सोनी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

वह काफी समय से सोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से उनकी बेटी बेहद मानसिक तनाव में रहने लगी थी। आखिरकार, पति के जुल्मों से तंग आकर सोनी ने 1 अप्रैल को खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपने कमरे में छत वाले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!