फगवाड़ा में मोबाइल छीनकर भाग रहे 3 युवकों को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 11:16 PM

three youths beaten up while fleeing after snatching a mobile phone in phagwara

फगवाड़ा में मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तीनों युवकों की जमकर पिटाई की। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने भुल्लाराई चौक में एक व्यक्ति से मोबाइल...

फगवाड़ा: फगवाड़ा में मोबाइल फोन छीनने की कथित वारदात के बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने भुल्लाराई चौक के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए वे फगवाड़ा बस स्टैंड के नजदीक पहुंच गए, जहां लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।

तीनों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने तीनों युवकों के साथ मारपीट भी की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे फगवाड़ा के नवनियुक्त एस.पी. मेजर सिंह की नजर मौके पर जमा भीड़ पर पड़ी। उन्होंने रुककर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब मोबाइल स्नैचिंग की वारदात और पकड़े गए युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!