Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2022 10:34 AM

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट बैठक गुरुवार शाम 4
चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट बैठक गुरुवार शाम 4 बजे चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस बैठक दौरान अहम मुद्दों पर सरकार की नज़र रहेगी।
ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक दौरान भगवंत मान सरकार की तरफ से बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। इसके अलावा संगरूर में धरना दे रहे पुलिस भर्ती के बेरोज़गारों पर भी कोई फ़ैसला लिया जा सकता है। यह भी कयास लगाईं जा रही हैं कि राज्य में बिजली की मुफ़्त ईकाई पर भी सरकार की नज़र रहेगी और इस बारे कोई फ़ैसला लिया जा सकता है। बता दें कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगों के हित में अब तक कई बड़े फ़ैसले कर चुकी है।