Edited By Kamini,Updated: 03 Jun, 2023 04:54 PM

पंजाब में लूटपाट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े हथियारों के बल पर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
लुधियाना : पंजाब में लूटपाट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े हथियारों के बल पर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले के माडल टाऊन में दिन दिहाड़े हथियारों के बल पर कार छीनने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना सुबह 7.15 बजे की ही जोकि सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार 3 लुटेरों ने इस वारदात को तेजधार हथियारों के बल पर अंजाम दिया है। लूटपाट करने वाले तीनों अज्ञात व्यक्तियों में से एक सरदार है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. के अधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मिली है कि कार चालक इस एरिया में आईलेट्स की ट्रेनिंग के लिए रोजाना आते थे। इसी दौरान आज लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा इस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here