Duty पर जा रही महिला डॉक्टर को घसीटता हुआ ले गया लुटेरा, पर्स छीन फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 08 Jan, 2021 11:19 AM

the robber dragged the female doctor going on duty

ई.एस.आई. में तैनात महिला डाक्टर को एक मोटरसाइकिल सवार लूटेरा घसीटते हुआ उसका पर्स छीनकर फरार हो गया

गोराया: दिन-दिहाडे़ गोराया की ई.एस.आई. में तैनात महिला डाक्टर को एक मोटरसाइकिल सवार लूटेरा घसीटते हुआ उसका पर्स छीनकर फरार हो गया जब वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। इस बाबत जानकारी देते हुए डा.सुप्रिया ने बताया कि वह सुबह 9.15 बजे के करीब पैदल ड्यूटी पर जा रही थी तो पीछे से मुंह बांधे हुए एक मोटरसाइकिल सवार लूटेरे ने उनका पर्स छीना जो पहले उन्होनें नहीं छोड़ा व काफी शोर मचाया जिस पर एक सैर कर रहे बुर्जुग ने लूटेरे की पीठ पर डंडे मारे लेकिन लुटेरे ने पर्स जोर से खींचा व महिला डाक्टर को सड़क पर ही घसीटता हुआ ले गया। 

इस कारण वह घायल हो गई व पर्स छोड़ दिया। पर्स में नगदी, मोबाइल फोन, ए.टी.एम. क्रार्ड व जरूरी दस्तावेज थे। वारदात की सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने कहां कि पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से लूटेरें को काबू करने की कोशिश करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!