सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इस Boyfriend Girlfriend की शादी, देखें तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2022 09:35 AM

the marriage of this boyfriend girlfriend came in the discussion on social media

शहर में शादी की एक अजब-गजब घटना हुई जोकि सोशल मीडिया

जालंधर(पुनीत): शहर में शादी की एक अजब-गजब घटना हुई जोकि सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। घरवालों के न मानने के चलते लड़का-लड़की की थाने में शादी करवा दी गई। लड़के ने पुलिस थाने में लड़की को अपना बनाते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाकर अपना जीवन साथी बनाया और जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया। शिवसेना समाजवादी (स) के प्रदेश प्रधान नरेन्द्र थापर ने इस प्रेमी जोड़े की शादी करवाने में अहम भूमिका निभाई। प्रेमी जोड़ा बालिग है जिसके चलते पुलिस ने इस शादी में सहयोग करते हुए पुलिस सुरक्षा में विवाह को संपन्न करवाया।

PunjabKesari

लड़की गीत कौर व लड़का अजय संधू शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि लड़का पहले जिम्मेदार नहीं था, लेकिन लड़की का कहना है कि अब लड़का बिल्कुल सुधर चुका है और वह उसी से शादी करवाना चाहती है। लड़की ने किसी तरह से अपने कुछ परिजनों को मना भी लिया लेकिन दोनों परिवारों के सभी लोग मानने को तैयार नही थे। यह मामला महिला आयोग के पास पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि पूरे मामले को लेकर दोनों परिवारों को सहमति के लिए बुलाया भी गया था। लड़का-लड़की शादी करने पर अडिग थे। कानूनी माहिरों का कहना है कि लड़का-लड़का बालिग हो तो शादी करने में उन्हें कोई रोक नहीं कर सकता। लड़का-लड़की ने इस संबंध में शिवसेना समाजवादी (स) पंजाब के प्रधान नरेन्द्र थापर से संपर्क किया। इस उपरांत नरेन्द्र थापर लड़का-लड़की को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए थाना बारादरी लेकर गए। वहीं, दोनों की शादी करवा दी गई। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इस मौके वहां मौजूद पुलिसकर्मीयों में भी लड्डू इत्यादि बांटे गए। इसके बाद पति-पत्नी घर को रवाना हो गए।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!