गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह काबू

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2020 04:21 PM

the gang that supplies arms to gangsters arrested

जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को काबू किया जो गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था।

बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को काबू किया जो गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने 2आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे रिवाल्वर व जिंदा कारतूस बरामद किए। एस.एस.पी. बठिंडा भूपिंद्र जीत सिंह विर्क ने बताया कि पकड़े गए इस मामलें में आरोपी राकेश कुमार और कार्तिक जहागीर उर्फ गुड्डू निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राकेश पर राजस्थान के सीकर में पहले ही नशा तस्करी व अन्य मामले दर्ज हैं ।  

एस.एस.पी. ने बताया कि स्पैशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व उनकी टीम ने मुखबरी के आधार पर दोनो आरोपियों को  कर 7 पिस्टल 32 बोर के देसी व 35 कारतूस बरामद किए। एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त आरोपी पंजाब व जिले में गैंगस्टर्स व लूटपाट करने वाले लोगों को देशी हथियारों की सप्लाई करते थे। इसके लिए वह पहले ही कई आर्डर ले चुके थे व अब इनकी सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है कि बरामद किए हथियारों को वह किसे देने पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!