परिवार ने कार में गोली मारकर की आत्महत्या, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jun, 2025 01:00 AM

the family committed suicide by shooting themselves in the car

बनूड़ के निकट स्थित गांव चंगेरा में एक ही परिवार ने अपनी कार के भीतर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की जानकारी साझा करते हुए डी.एस.पी. राजपुरा मनजीत सिंह बराड़ और थाना प्रभारी बनूड़ इंस्पैक्टर अर्शदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी...

बनूड़ (हरविंदर) : बनूड़ के निकट स्थित गांव चंगेरा में एक ही परिवार ने अपनी कार के भीतर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की जानकारी साझा करते हुए डी.एस.पी. राजपुरा मनजीत सिंह बराड़ और थाना प्रभारी बनूड़ इंस्पैक्टर अर्शदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव चंगेरा के खेतों में एक कार खड़ी है, जिसमें 3 लोगों की लाशें पड़ी हैं।

बनूड़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर कार की जांच की। जांच में पता चला कि यह तीनों शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं, जिन्होंने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। डी.एस.पी. मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक बठिंडा से संबंधित बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। इसके साथ ही फॉरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है, जो फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!