गणतंत्र दिवस पर हुसैनीवाला सीमा पर दिखा भारतीयों का जोश

Edited By swetha,Updated: 27 Jan, 2020 01:15 PM

फिरोजपुर के साथ लगती भारत-पाकिस्तान हुसैनीवाला सीमा पर गणतंत्र दिवस की शाम रिट्रीट सैरामनी का नजारा देखने योग्य था।

फिरोजपुरःफिरोजपुर के साथ लगती भारत-पाकिस्तान हुसैनीवाला सीमा पर गणतंत्र दिवस की शाम रिट्रीट सैरामनी का नजारा देखने योग्य था। 26 जनवरी के इस खास मौके पर दोपहर के समय सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम करवाए गए। रिट्रीट सैरामनी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

PunjabKesari

इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने विशेष तौर पर शिरकत कर तिरंगा लहराया। उन्होंने बी.एस.एफ. के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाईं देते हुए बी.एस.एफ के जवानों को मिठाईयां भी दीं। उनकी तरफ से बी.एस.एफ. म्यूजियम का जायजा भी लिया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!