धरना छोड़ ड्यूटी पर पहुंचा कंडक्टर, साथी कर्मचारियो ने पहनाई चूड़ियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Sep, 2021 12:56 PM

the employees clashed conductor who arrived on duty after leaving the dharna

एक तरफ जहां रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. के कर्मचारी अपनी मांग मनवाने के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहे है।

मोगा,फरीदकोट(गोपी राऊके,राजन)- एक तरफ जहां रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. के कर्मचारी अपनी मांग मनवाने के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहे है, तो वही आज मोगा के बस अड्डे पर संघर्ष छोड़ कर ड्यूटी पर पहुंचे कंडक्टर के साथ बस कर्मचारियों ने कथित तौर पर धक्केशाही की। कर्मचारियों ने बस कंडक्टर के हाथो मे चूड़ियां पहनाई और सिर पर दुपट्टा दिया। फरीदकोट डीपू का यह कंडक्टर जैसे ही बस लेकर मोगा के बस अड्डे पर सवारियां उतारने लगा तो बस अड्डे के अंदर बैठे मुलाजिम एकदम गुस्से मे आ गए और बस कंडक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कंडक्टर मुलाजिमों की हक के लिए रखे संघर्ष को कमजोर करने के लिए ऐसा कर रहा है। उन्होने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। जबकि फरीदकोट डीपू के कंडक्टर का कहना है कि वह भी पहले संघर्ष में शामिल रहे लेकिन उनके घर की हालत ठीक नही है, इस वजह से उन्हें नौकरी पर आना पड़ा । लेकिन कर्मचारियो ने उनके साथ जो किया, वह ठीक नहीं है और इस कारण वे गहरी मानसिक पीड़ा में से गुजर रहे है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!