बड़ी साजिश नाकाम, पंजाब के इस जिले का नौजवान आर.डी.एक्स. सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 11:03 PM

the big plot failed

15 अगस्त से पहले देश को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले एक नौजवान को आर.डी.एक्स सहित गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर : 15 अगस्त से पहले देश को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले एक नौजवान को आर.डी.एक्स सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई, जिसे हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र से विस्फोटक सामग्री सहित काबू किया है। उक्त आरोपी को पुलिस ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास गिरफ्तार किया है, जिसके बाद हरियाणा पुलिस और खुफिया एजैंसियों में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली।  जानकारी के अनुसार वारदात में जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह तरनतारन पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!