TET की परीक्षा फिर से रद्द, अब 19 जनवरी को होगी

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jan, 2020 08:43 PM

tet exam canceled

5 जनवरी (2020) को होने वाली पंजाब अध्यापक योग्यता परीक्षा (टीईटी)...

लुधियाना(विक्की: 5 जनवरी (2020) को होने वाली पंजाब अध्यापक योग्यता परीक्षा (टीईटी) को फिर से रद्द कर दिया गया है। प्रशासनिक कारणों के कारण रद्द की गई अब यह परीक्षा 19 जनवरी (2020) रविवार को ली जाएगी। परीक्षार्थियों को नए सिरे से रोल नंबर 15 जनवरी (2020) को जारी किए जाएंगे। यह रोल नंबर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से लॉग इन करके डाउनलोड किए जा सकेंगे।  

बता दें कि इससे पहले भी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों के परीक्षा सेंटर दूसरे जिलों में 50 से 70 किलोमीटर दूर बना दिए थे। सरकार के फैसले से परीक्षा में बैठने वाले छात्रों द्वारा काफी रोष जाहिर किया गया था जिसके बाद 22 दिसंबर को ली जाने वाली परीक्षा को रद्द करके 5 जनवरी (2020) को लेने का फैसला किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!