आतंकी साजनप्रीत का पुलिस रिमांड 11 तक बढ़ा

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2019 08:55 AM

terrorist sajanpreet s police remand extended to 11

पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल द्वारा गिरफ्तार खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी साजनप्रीत सिंह का पुलिस रिमांड

अमृतसर(संजीव) : पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल द्वारा गिरफ्तार खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी साजनप्रीत सिंह का पुलिस रिमांड खत्म होने पर  उसे फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 11 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।  

गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग को पता चला था कि साजनप्रीत ने 2 अक्तूबर को गिरफ्तार 4 आतंकवादियों में शामिल अर्शदीप सिंह ऊर्फ आकाश रंधावा के साथ तरनतारन में बंद पड़े शैलर में पाकिस्तान के ड्रोन को जलाया था, फिर उसके कुछ अवशेष झब्बाल नहर में फैंक दिए थे। एस.एस.ओ.सी. द्वारा अब तक 9 आतंकवादियों की गिरफ्तारियां की गई हैं और सभी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!