मौसम में हल्की ठंडक के साथ डेंगू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया सतर्क

Edited By Kalash,Updated: 22 Oct, 2026 12:05 PM

risk of dengue in changing weather

मौसम में हल्की ठंडक शुरू होने के साथ ही डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जालंधर (धवन): मौसम में हल्की ठंडक शुरू होने के साथ ही डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव के इस दौर में मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए घरों तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

डेंगू के क्या हैं प्रमुख लक्षण  

डाक्टरों ने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा शरीर पर चकत्ते पड़ना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। बुखार उतरने के बाद भी मरीज की हालत बिगड़ सकती है, इसलिए पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टियां, खून आना या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!