पंजाब में स्कूल वैन के साथ भयानक हादसा, एक की मौ\त, मचा हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2024 01:47 PM

terrible accident with school van in punjab death of one

फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

फिरोजपुर : फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन और ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वैन में कोई छात्र सवार नहीं था, नहीं तो हादसा और भी भयानक हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुहरसहाय मोहन के उत्ताड़ में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने डिवाइडर पार कर एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे का सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आ गया है। हादसे में स्कूल वैन के ड्राइवर रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 31 साल बताई जा रही है।

मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुहरसहाय मोहन के उत्ताड़ में एक महिला तेज रफ्तार से ऑल्टो पर आ रही थी। उनके साथ उनके पति भी मौजूद थे। यह कार अचानक डिवाइडर पार कर स्कूल वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन चला रहे रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का एक 6 साल का बच्चा भी है। परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!