चंडीगढ़-लुधियाना मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, मंजर देख कांप उठेगा कलेजा

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Feb, 2021 01:53 PM

terrible accident happened on chandigarh ludhiana route

चंडीगढ़-लुधियाना मुख्य मार्ग कुहाड़ा नजदीक बजरी के भरे टिप्पर के नीचे आने से दो नौजवानों की मौत हो गई।

कुहाड़ा(जगरूप): चंडीगढ़-लुधियाना मुख्य मार्ग कुहाड़ा नजदीक बजरी के भरे टिप्पर के नीचे आने से दो नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक दोनों नौजवान गांव उप्पलां और चक्क सरवणनाथ के थे। इस हादसे में जहां दो नौजवानों की मौत हो गई, वहीं एक नौजवान गंभीर जख्मी है।

मृतक नौजवानों की पहचान सुखविन्दर सिंह (34) और मनिंदरजीत सिंह (24) के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि दोनों नौजवानों की उसी समय ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!