Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2024 04:07 PM

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं बल्कि विदेश में हुआ है। इसकी परतें पंजाब पुलिस की एसआईटी जांच में खुली हैं।
पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की मान सरकार के उस दावे को पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया जिसमे कहा गया कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं बल्कि विदेश में हुआ है। चुघ ने कहा कि सरकार पूरी तरह पंजाब की जनता को गुमराह कर रही थी। इसकी परतें पंजाब पुलिस की एसआईटी जांच में खुली हैं। यह सपष्ट रुप से सामने आया है कि सरकार जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है और पंजाब की जेले गैंगस्टर के अघोषित कार्यालय और स्टूडियो बनकर रह गए हैं।
चुघ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन, दिन-दिहाड़े हत्या, लूट, फिरौती जैसी घटनाएं आम लोगों के साथ हो रही है, महिलाएं, युवा, व्यापारी, कर्मचारी, छोटा दुकानदार, डाक्टर, उद्योगपति आदि कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में मस्त हैं और पंजाब की जनता हर क्षेत्र में त्रस्त है। 24 घंटे में वायदा पूरा करने के नाम में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पूरी तरफ वायदा खिलाफी पर उतर आई है। नशे को 24 घंटे में समाप्त करना, कच्चे कर्मचारियों का 24 घंटे में पक्का करने का आदेश देना, महिलाओ के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह देना, माफियाराज को समाप्त करना आदि वायदों में पूरी तरह नाकाम साबित हुईं है। उन्होंने कहा कि सरकार का 29 महीने बाद केवल बैठकें कर रही है और वो भी बेनतीजा रही। ये बैठकें उनके अभी तक की नाकामयाबियो को उजागर करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here