तरनतारन: भारत-पाक सरहद से 40 करोड़ की हेरोइन बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 May, 2020 03:40 PM

tarn taran 40 crore heroin recovered from indo pak border

भारत पाक-सरहद के नजदीक जीरो लाइन से जिले की नार्कोटिक सैल पुलिस द्वारा जमीन में दबी 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम......

तरनतारन(रमन‌): भारत पाक-सरहद के नजदीक जीरो लाइन से जिले की नार्कोटिक सैल पुलिस द्वारा जमीन में दबी 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. ध्रुव दहीया ने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह ने यह हेरोइन पाकिस्तान से अपने साथियों की मदद से मंगवाई थी, जिन्हें गिरफ्तार करने संबंधी तलाश शुरू कर दी गई है।

जिक्रयोग्य है कि नार्कोटिक सैल की ओर से बीते दो दिन पहले 2 किलो से अधिक हेरोइन जीरो लाइन से बरामद की गई थी, जिसके बाद यह कार्यवाही अमल में लाई गई है। बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 40 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!