संगत मंडी की हैरान करने वाली घटना, जब दाल खाने के बाद उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 12 Jan, 2022 02:39 PM

surprising incident of sangat mandi senses fly after eating dal

बठिंडा के कस्बा संगत मंडी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी इलाके भर में चर्चा हो रही है। दरअसल संगत मंडी के एक नौजवान की उस समय पैरों नीचे से जमीन खिसक गई जब ...

बठिंडा: बठिंडा के कस्बा संगत मंडी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी इलाके भर में चर्चा हो रही है। दरअसल संगत मंडी के एक नौजवान की उस समय पैरों नीचे से जमीन खिसक गई जब उसे पता लगा कि जो दाल उसने खाई है और जिसमें दाल बनाई थी उसमें से मरा सांप मिला है। आनन-फानन में नौजवान ने मरे सांप को लेकर सरकारी अस्पताल बठिंडा पहुंच गया। नौजवान सुशील बिहार का रहने वाला है, बठिंडा की संगत मंडी में लेबर का काम करता है।

यह भी पढ़ेंः कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हुए कोरोना के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे उसके साथी जिसने दाल बनाई थी, ने बताया कि जो दाल उस ने खाई है उस दाल वाले बर्तन में से उसे मरा हुआ सांप मिला है जिसके बाद उसके होश उड़ गए। मरे सांप को लेकर वह सरकारी अस्पताल की एमरजैंसी में पहुंच गया। जहां मेडिकल अफसर डा. गुरमेल सिंह ने नौजवान को बताया कि सांप का जहर तब ही शरीर में पहुंचता है, जब वह डंक मारता है। नौजवान को समझाने के बाद घर भेज दिया गया है। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!