Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2024 08:49 AM

साहित्य जगत से बुरी खबर सामने आ रही है।
पंजाब डेस्कः पंजाबी साहित्य जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का शनिवार तड़के निधन हो गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पद्मश्री सुरजीत पातर ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने लुधियाना में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। वहीं उनके परिवार के कई सदस्य विदेश में हैं और उनके आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कवि और शायर सुरजीत पातर का इस नश्वर दुनिया को अलविदा कहना पंजाबी साहित्य जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।