Edited By Vatika,Updated: 22 Mar, 2022 04:16 PM

आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए गए 5 राज्यसभा सदस्यों को लेकर काफी विवाद हो रहा है
लुधियाना(हितेश): आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए गए 5 राज्यसभा सदस्यों को लेकर काफी विवाद हो रहा है, जिसकी मुख्य वजह पंजाब के बाहर से राघव चढ़डा व संदीप पाठक को शामिल करना है। हालांकि पंजाब से भी 3 सदस्यों को चुना गया है जिनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह व अशोक मित्तल जालंधर व संजीव अरोड़ा लुधियाना से संबंधित है, जहां तक लुधियाना से संबंध रखने वाले अब तक बनाए गए राज्यसभा सदस्यों का सवाल है उनमें सन्नी अरोड़ा 8वें नंबर हैं। भले ही इससे पहले बनाए गए सभी राज्यसभा सदस्य राजनीतिक बैकग्राउंड के थे लेकिन गेर राजनीतिक होने के साथ इंडस्ट्री की केटेगरी में से सन्नी अरोड़ा का पहला नंबर है।
अब तक यह रहे हैं लुधियाना से राज्यसभा सांसद
- सुखदेव सिंह लिबरा
- जगदेव सिंह तलवंडी
- सतपाल मित्तल
- जागीर सिंह दर्द
- मोहिंदर सिंह कल्याण
- लाला लाजपत राय
- शमशेर सिंह दुलो