सुखपाल खैहरा ने 'आप' नेता के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2022 03:26 PM

sukhpal khaira lodged complaint against aap leader

आम आदमी पार्टी के हलका भुलत्थ से उम्मीदवार राणा रणजीत के खिलाफ सी.एम. भगवंत मान के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत

कपूरथला : आम आदमी पार्टी के हलका भुलत्थ से उम्मीदवार राणा रणजीत के खिलाफ सी.एम. भगवंत मान के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत हलका भुलत्थ के विधायक और पूर्व विरोधी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा की तरफ से दर्ज करवाई गई है। शिकायत में खैहरा ने राणा रणजीत पर सरकरी गेहूं चोरी करने के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा हैं। 

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से भुलत्थ की मंडियों से गेहूं की ढुलाई का टेंडर राणा रणजीत के पास है और अक्सर ही उनके ट्रको से चोरो होती रहती है। इसकी एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे खैहरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

सुखपाल खैहरा ने कहा कि भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के बड़े बड़े दावे कर रही है अब देखना यह होगा कि क्या सरकार चोरी व ठगी करने वाले नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर कोई कार्यवाही करती है है या नहीं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकारी गेहूं चोरी करने वाले इस नेता और गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्यवही की जाए ताकि भविष्य में कोई भी आपदारधी सरकारी खजाने को नुक्सान पहुंचने की कोशिश न करे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!