पद्म श्री विजय कुमार चोपड़ा के जन्मदिन पर सुखबीर बादल ने दी शुभकामनाएं

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jan, 2026 10:47 PM

sukhbir badal extended his wishes on the birthday of shri vijay kumar chopra

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारिता जगत की उभरती शख्सियत और पद्म श्री विजय कुमार चोपड़ा को उनके 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से उनसे भेंट की और चोपड़ा जी के लंबे तथा स्वस्थ जीवन के लिए...

पंजाब डैस्क : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारिता जगत की उभरती शख्सियत और पद्म श्री विजय कुमार चोपड़ा को उनके 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से उनसे भेंट की और चोपड़ा जी के लंबे तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।

सुखबीर सिंह बादल ने विजय कुमार चोपड़ा जी को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक "महान आइकन" बताया। उन्होंने कहा कि चोपड़ा जी अपने मीडिया समूह — पंजाब केसरी/जगबाणी के माध्यम से हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए मजबूत आधार बने रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान देश और खासकर पंजाब के लिए बेमिसाल है। उन्होंने गुरु साहिब के समक्ष प्रार्थना की कि विजय कुमार चोपड़ा जी इसी तरह पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करते रहें और उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र की आशीर्वाद प्राप्त हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!