Boyfriend संग रह रही लड़की की मौत का मामलाः मोबाइल की कॉल डिटेल ने खोला राज

Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2022 10:30 AM

suicide from 14th floor

अपार्टमैंट की 14वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत के मामले में मोबाइल नंबर

मोहाली(संदीप): अपार्टमैंट की 14वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत के मामले में मोबाइल नंबर की डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी संदीप उर्फ सज्जन सिंह के बंगा स्थित घर व अन्य ठिकानों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी करने में जुट गई है।

सोहाना थाना पुलिस ने मृतका ज्योति के भाई शुभम के बयानों के आधार पर ही संदीप के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-306 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मंगलवार रात सज्जन सिंह अपने कार्यालय में काम करने वाले मैनेजर संदीप के साथ अपार्टमैंट के फ्लैट में मौजूद था।

इस दौरान ज्योति और सहकर्मी युवती भी फ्लैट में ही मौजूद थी। फ्लैट के एक रूम में संदीप और ज्योति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते ही ज्योति ने कमरे के साथ लगती बालकनी से छलांग लगा दी थी। आवाज सुनने के बाद फ्लैट में मौजूद अन्य लोगों ने बालकनी में जाकर देखा तो ज्योति रेलिंग से लटकी हुई थी। उन्होंने हाथ पकड़कर ऊपर खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह बालकनी से सीधा नीचे गिर गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!