पुलिस का सख्त एक्शन, अफीम समेत एक को किया काबू

Edited By Radhika Salwan,Updated: 08 Aug, 2024 05:55 PM

strict police action one arrested along with opium

थाना दसूहा के ए. एस. आई सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ ऊंची बस्सी-तेरकियाना लिंक रोड पर गश्त कर रहे थे।

दसूहा- थाना दसूहा के ए. एस. आई सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ ऊंची बस्सी-तेरकियाना लिंक रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने गांव बाजा चाका की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली।

बता दें कि जब उसके पास से तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक के लिफाफे में 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हरप्रेम सिंह व ए. एस. आई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी पहचान गांव बाजाचक निवासी दविंदर सिंह पुत्र रमेस लाल के रूप में दी। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!