Edited By Kamini,Updated: 13 Jun, 2025 04:54 PM

मिलाप चौक स्थित दुग्गल वेज रैस्टोरैंट पर कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले दौरान न केवल रैस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई।
जालंधर : मिलाप चौक स्थित दुग्गल वेज रैस्टोरैंट पर कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले दौरान न केवल रैस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, बल्कि दुकान मालिकों पर गंभीर रूप से हमला भी किया गया। इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए 2 निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरव राय निवासी अमृतसर औरसौरव उर्फ सोनू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले में गहराई से जांच चल रही है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तलाश चल रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।
आपको बता दें कि, इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब 2 अन्य निहंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। ट्रेडर्स फोरम के संस्थापक सदस्यों ने पीड़ित से मुलाकात करने के बाद रोष प्रदर्शन किया और कहा कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो जालंधर बंद का आह्वान किया जाएगा। वहीं एडीसीपी ने नरेश डोगरा ने आज शाम तक हमलावरों को गिरफ्तार करने की बात कही थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here