नगर निगम चुनावों को लेकर 'आप' पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह का बयान

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2022 08:36 PM

statement of  aap  punjab in charge jarnail singh regarding municipal elections

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल के अंत में पंजाब में होने वाले 4 नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। ''आप'' पार्टी के पंजाब ...........

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल के अंत में पंजाब में होने वाले 4 नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। 'आप' पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बर्स्ट, जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी और जिला सचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। गौरतलब है कि पंजाब सरकार दिसंबर 2022 में  लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और जालंधर नगर निगमों के लिए चुनाव करवाने जा रही है।

शुक्रवार को यहां मुख्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने चारों नगर निगमों को चुनाव लड़ने की तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सभी जिलों में शानदार काम किया है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। पटियाला जिले की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है और पटियाला से खुद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुरी तरह हार गए हैं। इसी तरह लुधियाना जिले की कुल 14 सीटों में से आम आदमी पार्टी  ने 13 सीटों पर जीत हासिल की और अमृतसर में भी पार्टी ने 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की।

जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत ने पटियाला नगर निगम के पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली के 'आप' में शामिल हो गए हैं और पटियाला अर्बन से विधायक चुने  जा चुके हैं। विधायक कोहली पटियाला शहर के लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। इसी तरह अमृतसर निगम के मेयर करमजीत सिंह रिंटू भी पार्टी के नेता हैं।

जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब की जनता के लिए बड़े फैसले ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी और चारों निगमों में 'आप' के मेयर होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!