ट्रेन यात्रियों के लिए खास खबर, 31 मई तक रद्द रहेंगी 20 रेलगाड़ियां

Edited By Urmila,Updated: 30 Jan, 2026 11:56 AM

special news for train passengers

रेल मंडल के पठानकोट-जम्मू सैक्शन पर चल रहे काम के कारण पिछले समय से रद्द चल रही रेलगाड़ियों को फिलहाल रेल विभाग री-स्टोर नहीं कर रहा।

फिरोजपुर (मलहोत्रा) : रेल मंडल के पठानकोट-जम्मू सैक्शन पर चल रहे काम के कारण पिछले समय से रद्द चल रही रेलगाड़ियों को फिलहाल रेल विभाग री-स्टोर नहीं कर रहा अपितु कई रेलगाड़ियों का रद्दीकरण आगे विस्तारित कर दिया गया है।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जम्मू-पठानकोट सैक्शन पर चल रहे पुल बनाने के काम के कारण 31 मार्च तक रद्द की गई 20 रेलगाड़ियों को फिलहाल 31 मई तक रद्द रखा जाएगा। उक्त के अलावा बीच रास्ते वापस लौटाई जा रही 14 रेलगाड़ियों को भी 31 मई तक इसी तरह शॉर्ट टर्मीनेट कर चलाया जाएगा।

इनके बीच 4 रेलगाड़ियों को विभाग 1 अप्रैल से री-स्टोर कर यात्रियों को कुछ राहत प्रदान करने जा रहा है, इनमें नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत, कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत, भगत की कोठी-जम्मूतवी और जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रैस शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!