पंजाब चुनाव : वर्चुअल रैली में बोले पी.एम. मोदी, की ये घोषणाएं

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Feb, 2022 04:35 PM

speaking at virtual rally p m modi

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रैली की।

लुधियाना : राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रैली की। जिस दौरान उन्होंने लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पी.एम. मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पंजाब के विकास में और तेजी लाई जाएगी। पंजाब के लिए 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पी.एम. मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास नए विकल्प हैं। पी.एम. मोदी ने कहा कि 40 हजार करोड़ रुपया पंजाब में लगने वाला है, जिसमें उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। अगर पंजाब में काम करने वाली सरकार हुई तो नई फैक्टरियां भी राज्य में आएंगी। पंजाब को ईमानदार सरकार की जरूरत है। पी.एम. मोदी ने कहा कि राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार इन सभी मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा के साथ हमेशा भाजपा सरकार खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं, राज्य के लोगों को उनसे सतर्क रहने की अपील की है। 

इस मौके पर पी.एम. मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को आतंकवाद की तरफ धकेला है। कांग्रेस पंजाब को तबाह करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के शासन में राज्य में ऐसा माहौल हो गया कि उद्योगों का पंजाब से पलायन शुरू हो गया है। पी.एम. मोदी ने कहा कि किसानों को फसल का एम.एस.पी. मूल्य सीधे उनके बैंक अकाऊंट में ट्रांसफर किया जा रहा है। अंत में पी.एम. मोदी ने कहा कि वह पंजाब जरूर आएंगे और बहुत जल्द पंजाब की नए सिरे से शुरूआत की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!