छुट्टी पर घर आए फौजी के साथ घटी अनहोनी, अज्ञात लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Edited By Radhika Salwan,Updated: 15 Jul, 2024 07:59 PM

something unfortunate happened to a soldier who came home on leave

जसपाल सिंह के पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव ठक्करसंधू ने कहा कि वह श्रीनगर में सेना में कार्यरत है।

बटाला- श्रीनगर से छुट्टी पर आए फौजी को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पीटने और लूटने की खबर सामने आई है। इस संबंध में सिविल अस्पताल बटाला में उपचार करा रहे जसपाल सिंह के पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव ठक्करसंधू ने कहा कि वह श्रीनगर में सेना में कार्यरत है और आज वह श्रीनगर से छुट्टी लेकर हवाई जहाज के जरिए अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा और फिर बस से बटाला आ रहा था।

PunjabKesari

जब बस टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंची तो बस में सवार एक व्यक्ति से उसका बैग रखने को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी, इस दौरान रास्ते में बस रुकी तो 3-4 अज्ञात लोगों ने बस से उसे उतार लिया और पीड़ित फौजी से करीब 12000 रुपये नकद और गले से सोने की चेन लेकर, उसे मारकर भाग गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!