VIDEO: पंजाब का एक और जांबाज वतन पर हुआ कुर्बान, एक साल पहले हुई थी शादी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jan, 2020 02:00 PM

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माच्छिल, उड़ी सैक्टर में आए बर्फीले तूफान की चपेट में आकर सेना के 3 जवान शहीद हो गए।

गुरदासपुर(दीपक): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माच्छिल, उड़ी सैक्टर में आए बर्फीले तूफान की चपेट में आकर सेना के 3 जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान जिला गुरदासपुर के हल्का दीनानगर का भी है। 

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के गांव सिद्धपुर, नवांपिंड का सिपाही रंजीत सिंह सलारिया (26), 45 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। उसकी जम्मू-कश्मीर के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ 2 और जवान भी शहीद हो गए। सिपाही रंजीत सलारिया की एक साल पहले शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार आज रंजीत का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचने की संभावना है, जहां पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!