पराली निपटारे के लिए अब तक 31,970 कृषि मशीनों की खरीद को मंजूरी

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Sep, 2021 11:31 AM

so far 31 970 agricultural machines have been approved for stubble disposal

धान की कटाई के सीजन से पहले किसानों को फसली अवशेष प्रबंधन स्कीम के अंतर्गत कृषि मशीनरी मुहैया करवाने के लिए पंजाब कृषि और किसान कल्याण...

चंडीगढ़ (अश्वनी): धान की कटाई के सीजन से पहले किसानों को फसली अवशेष प्रबंधन स्कीम के अंतर्गत कृषि मशीनरी मुहैया करवाने के लिए पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने किसानों, सहकारी सभाओं, पंचायतों और कस्टम हायरिंग सैंटरों (सी.एस.सी.) को अब तक 31,970 कृषि मशीनें/ उपकरण सबसिडी पर खरीदने को मंजूरी दे दी है।

कृषि विभाग के डायरैक्टर सुखदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि सहकारी सभाओं, पंचायतों, किसान सोसायटियों के अंतर्गत रजिस्टर्ड कस्टम हायरिंग सैंटरों और किसानों से प्राप्त हुए 10,297 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए संबंधित कृषि मशीनों की खरीद की जा सके। इसमें व्यक्तिगत तौर पर किसानों को 10,023 मशीनें, कस्टम हायरिंग सैंटरों के लिए 15,498 मशीनें, पंचायतों के लिए 5543, प्राइमरी कृषि सहकारी सभाओं के लिए 906 मशीनें खरीदने की मंजूरी दे दी गई हैै। 

डायरैक्टर ने बताया कि पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन, मोगा और मानसा की अधिक प्रभावित जिलों के तौर पर शिनाख्त की गई है, जहां पिछले समय में धान की पराली जलाने के अधिक मामले सामने आए थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!