Edited By Kamini,Updated: 14 Jul, 2026 07:36 PM

शहर में झपटमारों ने आतंक मचाया हुआ है। स्थानीय शहर के वार्ड नंबर 7 में अज्ञात झपटमारों द्वारा सड़क पर जा रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है।
बुढलाडा (बांसल): शहर में झपटमारों ने आतंक मचाया हुआ है। स्थानीय शहर के वार्ड नंबर 7 में अज्ञात झपटमारों द्वारा सड़क पर जा रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। झपटमारों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी (एसएचओ) कमलजीत सिंह ने बताया कि झपटमारों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here